रविवार, 22 अगस्त 2010

पोस्ट एक उम्मीदवार सैंकड़ों

एक ज़माना था जब सरकारी नौकरियों को भी कोई नहीं पूछता था...लेकिन आज की तस्वीर कुछ और ही है...सरकारी नौकरी तो दूर..अच्छे पढ़े लिखे, टैलेंटेड लोगों को प्राइवेट नौकरियां भी नसीब नहीं हो रही हैं। चूंकि मैं मीडिया सेक्टर में हूं..तो बात मीडिया सेक्टर की ही कर लेते हैं। हाल ही में हमारे न्यूज चैनल ने एंकर हंट चलाया। इस एंकट हंट से दो अदद एंकर चुने जाने थे...अब पोस्ट दो...लेकिन भीड़ सैंकड़ों की...सैंकडों युवा जो अलग-अलग क्षेत्रों ...एंकर बनने का ख्बाव लिए पंहुच गए। कोई मैनेजमेंट का स्टूडेंट था तो कोई साइंस का...कोई शिक्षक की नौकरी कर रहा था तो कोई पुश्तैनी बिजनेस कर रहा था...लेकिन एंकर बनने पहुंचा हुआ था...बड़ी मुश्किल हुई जब सैंकड़ों में दो एंकर छाटने की कवायद हो रही थी। एक से बढ़कर एक बंदे थे...इनमें से अब किसे चुना जाए किसे छोड़ा जाए...बड़ी दुविधा हो रही थी निर्णायकों को। लेकिन एंकर हंट में दो फाइनलिस्ट चुने जाने थे...इसलिए जैसे तैसे दो को चुना गया...। ऐसे में ये भी समझ में आया कि भैया अपन जहां हैं..अच्छे ही हैं...कहने का मतलब ये कि एंकर हंट को देखकर आंखे खुल गईं...लगा कि आने वाला समय क्या और भी भयावह होगा..जब आज एक नौकरी के लिए सैंकड़ों लोग संघर्ष करते नजर आ रहे हैं..तो आने वाले समय में क्या होगा...अगर आज इस पर गंभीरता से ना सोचा गया तो भविष्य की स्थितियां कितनी विस्फोटक हो सकती हैं। अब तो यही कहा जा सकता है कि....
दूसरे की थाली हमेशा भरी लगती थी
आज अपनी थाली पर गर्व हो रहा है
क्योंकि लोगों से पूछो कि सब कुछ होते हुए भी
उन्हें एक अदद नौकरी ढूंढने में कितना दर्द हो रहा है।

मंगलवार, 16 मार्च 2010

और लोग भी दुख पीते हैं...

किसी ने सच ही कहा है कि
तुम ही एक नहीं दुनिया में, और लोग भी दुख पीते हैं
जीवन तो है एक चुनौती, जीने वाले ही जीते हैं।

जी हां, कदम दर कदम चुनौती देते इस जीवन में वे ही लोग सफल हो पाते हैं। जो बैठकर दुख मनाने के बजाए जीवन की हर चुनौती को स्वीकार करते हैं। हर छोटी बड़ी बात में दुख मनाते लोग ये क्यों भूल जाते हैं कि दुनिया में हमसे भी दुखी लोग हैं, जो हर पल अभाव, भूख और गरीबी से मर-मरकर जी रहे हैं या अपमान से जिनका मन और शरीर दबा जा रहा है। यदि वे अपने आस पास ही नज़र घुमाएंगे तो उनसे कहीं ज्यादा दुखी लोग नज़र आ जाएंगे। कहने का आशय कि मुश्किल छोटी हो या बड़ी, मुसीबत चाहे किसी भी रूप में हो, उसे निकल ही जाना है, लेकिन सवाल ये है कि आप उसे किस रूप में सहन करते हैं, हंसते हुए या रोते हुए। सहना तो है ही। इसलिए क्यों न खुशी से जिएं। हर चुनौती का, हर मुसीबत का सामना डटकर करेंगे तो वो ज्यादा आसान लगेगी। बिलकुल पेपर टाइगर की तरह, जो है तो शेर लेकिन कागज का। अरे हम क्यों भूल जाते हैं कि ईश्वर ने एक विशेष लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें इस संसार में भेजा है। जब हम एक मटका खरीदते समय उसे दर बार ठोक बजाकर देखते हैं, जो ईश्वर हमें बगैर ठोके बजाए किसी बड़े काम में कैसे लगाएगा। हमारे द्वारा किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति कैसे करेगा। तो दोस्तों, जब मुसीबत आए तो ईश्वर से मत कहो कि कितनी बड़ी मुसीबत आई है, बल्कि मुसीबत से कहो कि मेरे पास बड़ा जज्बा है, बड़ा ईश्वर है और आगे बढ़ते जाने का लक्ष्य है। फिर देखिए मुसीबत आपको मुरझाकर नहीं चमकाकर आगे निकल जाएगी। किसी ऐसे मायूस आदमी के पास, जो उसका स्वागत उसके अंदाज में करे क्योंकि मुस्कुराते हुए लोगों के पास मुसीबत ज्यादा दिन ठहर ही नहीं सकती। अरे भाई मुसीबत को मुस्कुराहट से कोफ्त जो होती है। समझ गए न।

रविवार, 14 मार्च 2010

जय राम जी की

दोस्तों,

लम्बे समय बाद अपने ब्लॉग पर लौटी हूं। लेकिन अब सतत जुड़ी रहूंगी। अपनी अभिव्यक्ति के लिए सबसे सशक्त माध्यम, जिसमें किसी दूसरे का हस्तक्षेप न हो। ऐसे ही इस माध्यम इस मंच के जरिए अपने अनुभव आप लोगों के साथ बांटने की इच्छा है। आशा है कि मुझे आप जैसे कई दोस्तों का सहयोग मिलेगा। इस वक्त जब मैं ये लाइनें लिख रही हूं, तब मुझे बचपन याद आ गया। हम अपने ननिहाल वालों को चिट्ठियां लिखा करते थे और उनके जवाब का इंतजार भी करते थे। आज लग रहा है कि इतने हाईटेक माध्यम के जरिए मैं फिर से उन्हीं खतों के ज़माने में पहुंच गई हूं।

प्रियंका।

सवाल नज़रिए का

सवाल नज़रिए का

जी हां, सवाल नज़रिए का है। जब-जब समाज के नज़रिए में बदलाव आता है। समाज में रहने वालों की सोच, उनका कृतित्व, उनका व्यक्तित्व सब बदल जाता है। इसे समझने के लिए प्रेम विवाह का उदाहरण काफी है। एक समय प्रेम विवाह को गलत माना जाता था। समाज के लोग प्रेम विवाह करने वालों को हिकारत की नज़र से देखते थे। लेकिन आज, आज समाज का नज़रिया बदला है। खुद माता पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे अपने मन मुताबिक जीवनसाथी चुनें और वे न केवल निसंकोच अपनी सहमति देते हैं बल्कि उनका विवाह भी कराते हैं। तो बात नज़रिए की है, उसमें आए बदलाव की है। देश, काल, परिस्थिति के अनुसार नज़रिए में बदलाव आता ही है। जो बात आज बुरी लग रही है, हो सकता है, आज से पांच साल बाद उसे अच्छा माना जाए। इसलिए हमें किसी एक आवरण में बंधकर रहने की जरूरत नहीं है। समय के साथ बदलिए, क्योंकि न बदलने वाले न तो समय के साथ कदमताल कर पाते हैं न ही खुशनुमा जीवन जी पाते हैं। परिवर्तन प्रकृति का अटल नियम है और सबसे ज्यादा जरूरी है कि हमारा नज़रिया समय के साथ बदले। इसलिए कभी मत भूलिए कि-
जो आज नज़र आता है, हो सकता है कल न हो
ये धरा, ये अंबर और ये जल न हो
इसलिए समय के साथ चलते जाना है
हर परिवर्तन सुधार का एक बहाना ।

सोमवार, 23 जून 2008

नही तो विस्फोटक होगी स्थिति

एक ब्रितानी संस्था एक्शन ऐड ने दावा किया है की भारत में नवजात बच्चियों की जानबूझकर अनदेखी की जाती है और उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया जाता है, संस्था का कहना है की भारत में कन्या भ्रूण हत्या का प्रतिशत बही बता ही जा रहा है, संस्था की रिपोर्ट विस्फोटक खुलासा करती है की देश के संपन्न मने जाने वाले राज्य पंजाब में प्रति दस लड़कों के अनुपात में केवल आठ लड़कियाँ हीं हैं, आधुनिकभारत में भी क्शिषित दंपत्ति लड़कों की चाहत रखतें हैं और व्रत-उपवास रखतें हैं, एक्शन ऐड का कहना है की यदि जल्द ही भारतीय लोगों की मानसिकता में बदलाव नहीं हुआ तो स्थिति विस्फोटक हो जायगी, सनद रहे की हरियाणा में आज लड़कों को शादी के लिए लड़कियाँ नहीं मिल रहीं हैं, इसके चलते वे बंगाल जाकर शादी रचाने को मजबूर हैं, और तो और अभी हाल ही में हरियाणा में फर्जी दुल्हन सप्लाई करने वाला गिरोह पकडाया है, जो वहां के लड़कों और उनके परिजनों को सुंदर लड़कियां दिखाकर विवाह का झांसा देतें हैं, मुहमांगी कीमत लेकर उनकी शादी करते थे और उनकी तथाकथित पत्नी उनका सामान लेकर चंपत हो जतिन थीं. ब्रितानी संस्था ने खुलासा किया है की प्रति १००० लड़कों कस अनुपात में ९५० लड़कियां होनी चाहिए, जबकि भारत कस पञ्च शहरों में किए गए सर्वे के अधर पर यहाँ प्रति १००० लड़कों पर केवल ८०० लड़कियां मिलीं. २००१ की जनगणना के बाद लड़के और लड़कियों के अनुपात में गजब का अन्तर आया है, इतना ही नही पिछ्के २० सालों में करीब १ करोर लड़कियों को गर्भ में मर दिया गया, भारत जैसे देश में, जहाँ की संस्कृति संवेदनशील maनी जाती है, उसमे बेटियों के लिए संवेदनशीलता क्यों नही है, इस दिशा में न तो सरकार कुछ खास कर नही पा रही है, भले ही अल्ट्रा साउंड तकनीक से भ्रूण जाँच पर प्रतिबन्ध हो, लेकिन सभी जानते हैं की गली-गली में खुल रहे क्लिनिक लोगों को यह सुविधा उपलब्ध करा रहें हैं, इन पर अंकुश लगने के लिए सरकार को केवल कड़े कदम ही नही उठाने होंगें बल्कि कुछ रचनात्मक और प्रोत्साहनात्मक योजनायें भी चलानी होगीं जैसे मध्य प्रदेश सरकार ने किया है, लाडली लक्ष्मी और मुक्यमंत्री कन्यादान योजना दो ऐसीही योजनायें हैं, जो अधिकारों से वंचित लड़कियों को उनके पैरों पर खड़े होना सिखाती है, नही तो वो दिन दूर नही जब इस देश के लड़कों को कुंवारा ही रहना होगा, और गिनी चुनी बची लड़कियां अपने भाग्य पर इत्रएँगी
प्रियंका kaushal

शनिवार, 21 जून 2008

हो गई पीर पर्वत सी पिघलनी चाहिए

कवि दुष्यंत कुमार ये पंक्तियाँ आज के हालातों में कहीं अधिक प्रासंगिक हैं लगती की
' हो गई पीर पर्वत सी पिघलनी चाहिए, इस हिमालय से कोई गंगा निकालनी चाहिए, सिर्फ़ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश है की सूरत बदलनी चाहिए, मेरे सीने में न सही, तेरे सीने में सही, हो कहीं भी आग, मगर जलानी चाहिए '
आज देश भ्रष्टाचार की आग में धधक रहा है, महंगाई आसमान छू रही है, सभी जानते हैं की वित्तमंत्री पी चिदम्बरम और प्रदंमंत्री मनमोहन सिंघ के प्रयासों के बाद भी महंगाई क्यों दिन दुनी रात चौगुनी बढ़ रही है,
देश के जमाखोरों ने अनअज, खाद, बीजों का स्टॉक भर लिया है, दम बढाकर वे इसकी कालाबाजारी करना चअहतं है, लेकिन सब जानते हुए भी पुलिस-प्रशन या सरकार kade kadam क्यों नही उठा रही है। अभी हल ही में महाराष्ट्र में सरकार के छापों में जमाखोरों के पास कई क्विंटल अनाज जप्त किया गया था, जो उन्होंने कालाबाजारी करने के लिए जमा कर रखा था।
दरअसल हम केवल सरकारी तंत्र को दोषी नही ठहरा सकते, क्योंकि हम प्रजातान्त्रिक व्यवस्था में रहतें हैं, यहाँ सत्तारूढ़ सरकार से अधिक शक्तिशाली प्रजा यानि जनता होती है, लेकिन हिंदुस्तान की भोली या यूँ कहें उदासीन जनता को अपने अधिकारों से कुछ अधिक लेना-देना नही है, तभी तो वो भूखी मारती रहती है और उसके हिस्से की मलाई कोई और ही नागल जाता है। यहाँ सामाजिक संग्शन भी हैं मगर किसी काम के नही,
तभी तो किसी ने धिक् ही कहा है की
इन्सान में हैवान यहाँ भी हैं, वहां भी,
अल्लाह निगेबन इधर भी है, उधर भी,
खूंखार दरिंदों के फकत नाम अलग हैं, शरून में बियाबान यहाँ भी हैं, वहां भी।

बुधवार, 18 जून 2008

सभी को सलाम.

सभी ' ब्लोगियों ' को प्रियंका का सलाम, नमस्ते और गुड मोर्निंग।